फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की तीन बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को शातिर वाहन चोर नौचंदी निवासी साद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं, जिनमें एक बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी बीर सिंह ने सात जून को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह लिसाड़ी रोड पर किसी काम से आया था। वहां उसे उसकी बाइक चोरी हो गई। सोमवार को ब्रह्मपुरी पुलिस नूरनगर अंडरपास के पास से चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक के साथ रोक लिया। पुसिल ने युवक से बाइक के कागज मांगे पर युवक पर कागज नहीं थे। पुलिस ने चालान ऐप पर बाइक का नंबर डाला। यहां उन्हें पता चला कि बाइक चोरी की है। आरोपी की पहचान साद के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक ओर बरामद की गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें