फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारी से 50 लाख की ज्वेलरी लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

Wed, 20 Aug 2025 01:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में व्यापारी से 50 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने लूटे गए आभूषण, नकदी और हथियार बरामद किए।

 

विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में थाना नौचंदी पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में व्यापारी से 50 लाख रुपये के आभूषण लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को सोहराब गेट बस स्टैंड पर व्यापारी दिलावर से आभूषण लूट की घटना हुई थी। इसके बाद नौचंदी, मेडिकल, स्वाट टीम और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: सदर में मचा चोरों का शोर, आधी रात को लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर मंगलवार रात गुर्जर चौक, जागृति विहार एक्सटेंशन के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश घायल हुए और तीसरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई-
विश्वजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी देहरादून (घायल)
मोहम्मद पुत्र फिरोज खान, निवासी पुणे (घायल)
दुर्गेश कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी देवबंद, सहारनपुर

पुलिस ने इनके कब्जे से 16 कंगन, 1 झूमर, 1 जोड़ी झुमकियां, 1 हार, 1 मंगलसूत्र, 1 पेंडेंट वाला हार, 4 चूड़ियां, 1 चैन, 1 अंगूठी, 50 हजार रुपये नकद, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें