सरूरपुर। गांव जैनपुर देवलीखेड़ा में सिंथेटिक खोया से तैयार रसगुल्ले नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभ
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर व देवलीखेड़ा उर्फ जैनपुर में सोमवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ सिंथेटिक खोया से बनने वाली मिठाइयों की भटि्ठयों पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने सिंथेटिक खोया से तैयार मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। छापे की सूचना से सिंथेटिक खोया तैयार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकतर भट्ठी संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर ताला लगाकर भाग गए।
सोमवार को खाद्य निरीक्षक जगवीर चौधरी, सत्येंद्र सिंह एवं निशिकांत सिंह की संयुक्त टीम ने जसड़ सुल्तानगर एवं जैनपुर उर्फ देवाली खेड़ा में सिंथेटिक खोया से तैयार रसगुल्ला बनाने वाली भट्ठियों पर छापा मारा। सरधना के बदरुद्दीन नगर नानू स्थित डेरी का भी निरीक्षण किया। टीम द्वारा गांव जसड सुल्तानगर से इलियास की भट्ठी से छेना रसगुल्ला, हशमत की भट्ठी से छेना मिठाई एवं राजेश की भट्ठी से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। नमूना लेने के उपरांत बाद टीम ने तीन क्विंटल छेना रसगुल्ला को नष्ट कराया। टीम प्रभारी डाॅ. जगवीर सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में मिठाई निर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।