फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया

Sat, 09 May 2026 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। थाना समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने लोगों की शिकायतों को सुना। तीन शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर ही तीनों का निस्तारण करा दिया गया। मोहल्ला काबली गेट निवासी आसमोहम्मद ने शिकायत करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। उक्त में वह चश्मदीद गवाह है। न्यायालय में मुकदमा ट्रायल पर है। आरोपी पर फेसबुक एकाउंट पर उसके विरुद्ध पोस्ट शेयर करने गोकशी करने वाला बताया, जबकि उसके खिलाफ काेई ऐसा मुकदमा दर्ज नहीं है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मवाना खुर्द निवासी जोनी कुमार ने कविश त्यागी, दक्ष त्यागी, सादमान, हर्ष के खिलाफ की शिकायत में बताया कि चारा लेकर वापस आते समय तीन बाइक सवार 7-8 युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका भाई गिर गए। जब दोनों को गांव वालों ने उठाया तो उपरोक्त आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद जब चीनी लेने दुकान पर गया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसको चोटें आई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। अटौरा निवासी कौशल्या देवी ने पड़ोसी पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया। तीनों शिकायतों को पुलिस भेजकर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें