मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह में बंद मकान की पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने मकान से सामान चोरी कर लिया। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमित रस्तोगी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पैतृक मकान मोहल्ला कल्याण सिंह पांडव चौक में भी है। जिसमें पृथक व्यवसाय हलवाई का सामान रखा रहता है। शनिवार की सुबह 7 बजे जब जाकर मकान का दरवाजा खोला, तो देखा कि मकान में रखा सामान गायब था। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पीछे की खिड़की को तोड़कर लगभग 2 क्विंटल तांबे, पीतल का बारदाना चोरी कर लिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संवाद