हेड कांस्टेबल को फटकार
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने साइबर सेल के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र को शनिवार को तलब कर लिया। उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों पर जांच बैठा दी है। जब मामला थाने का था तो थाना पुलिस जांच करती। कई घंटे तक प्रताड़ित क्यों किया।
एडीजी तक पहुंचा मामला
पीड़ित अंशुल ने अपने रिश्तेदार आईएएस अधिकारी को आपबीती सुनाते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एडीजी और अन्य अधिकारियों ने पूरे मामले में आरोपी एजेंट पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए।
उच्च अधिकारियों की फटकार के बाद नौचंदी इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने एजेंट को थाने बुलाया। इसके बाद युवक का पासपोर्ट व वीजा बनवाने का काम हुआ और शेष बची राशि 80 हजार रुपये लौटाने की बात कही।