होमगार्ड ने बनाया वीडियो
गाड़ी को जब क्रेन उठा रही थी तो महिला इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच एक होमगार्ड वीडियो बनाने लगा। पांच मिनट 12 सेकेंड की वीडियो में इंस्पेक्टर कह रहीं हैं कि यहां और भी गाड़ी पार्क होती हैं, गाड़ी कहां पार्क करें।
इस पर ट्रैफिक सिपाही ने कहा कि एसपी ट्रैफिक साहब ने क्रेन भेजी है, जिसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं भी पुलिस में हूं, अभी एसपी ट्रैफिक को कॉल करती हूं। पूरे प्रकरण में एसपी ट्रैफिक ने वीडियो भी मांगी है।
दबाव में ट्रैफिक पुलिसकर्मी
एक तरफ एसपी ट्रैफिक और अन्य उच्च अधिकारी निर्देश देते हैं कि किसी के दबाव में काम न किया जाए। पुलिसकर्मी नियम तोड़ें तो उन पर भी कार्रवाई की जाए। ऐसे में ट्रैफिक दरोगा, इंस्पेक्टर की यदि गाड़ी उठाई जाती है तो क्रेन पर तैनात सिपाहियों को धमकाया जाता है।
नियम सभी के लिए बराबर
साकेत में गाड़ी उठाने के लिए पुलिस लाइन से क्रेन भेजी गई थी। गाड़ी किसी इंस्पेक्टर की हो या अन्य किसी पुलिसकर्मी की। नियम सभी के लिए बराबर हैं। जुर्माना वसूलकर ही गाड़ी को छोड़ा जाता है। यदि इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं तो वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक