फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में घायल हुए तीन कांविड़यों की मेरठ में मौत

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मोत के बाद मेडिकल मोर्चरी पर पहुंचे परिजन
विज्ञापन
मेरठ। कादराबाद में शनिवार रात मेरठ की ओर से जा रही एंबुलेंस की टक्कर से घायल स्कूटी और बाइक सवार तीन कांवड़ियों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को कांवड़िया सचिन उर्फ जोनी (22), समानिया (25) और रितिक (22) की मौत हो गई। गाजियाबाद पुलिस मेरठ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कादराबाद में शनिवार रात एंबुलेंस ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने घायलों को मेरठ स्थित सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने देर रात दो कांवड़िया सचिन उर्फ जोनी पुत्र कालू राम निवासी गगन विहार साहिबाबाद और अभिनव समानिया पुत्र विजयपाल निवासी ई 6 गोविन्दपुरम गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।
जबकि बाइक सवार रितिक पुत्र ऋषिपाल निवासी कृष्णा नगर गाजियाबाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मेरठ पोस्टमार्टम हाउस में डाॅक्टरों की टीम ने तीनों का पोस्टमार्टम किया। वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल था। देर शाम शव को परिजन गाजियाबाद लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें