फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में बोगी की साइड लगने पर तीन लोगों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन में बोगी की साइड लगने पर तीन लोगों से मारपीट
विज्ञापन

मवाना। गांव सठला में तीन युवकों को मामूली बात पर समुदाय विशेष के युवकों ने घर में खींचकर लाठी डंडों व तमंचों की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नासरपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र मंगत सिंह ने तहरीर में बताया कि वह भतीजे मंगू व आवेश के साथ भैंसा बोगी में डस्ट व सीमेंट लेने के लिए गांव सठला गए थे। गांव में स्थित पीएनबी की शाखा के सामने पहुंचे तो सामने से छोटा हाथी (वाहन) लिए दो युवक आए। कम जगह होने के कारण इनके वाहन से बोगी की साइड लग गई। आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आग बबूला हो गए। उन्होंने फोन कर सात अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। समुदाय विशेष के सभी नौ आरोपी उसे तथा उसके दोनों भतीजों के साथ मारपीट करते हुए घर के अंदर खींचकर ले गए। मकान में ले जाकर तीनों को लाठी डंडों व तमंचों की बट से पीटा, जिससे उसके भतीजे का सिर फट गया। आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। मारपीट में तीनों घायल हो गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें हमलावरों से बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें