सरधना (मेरठ)। सोमवार शाम सरधना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर स्थित छोटी मंढियाई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती और उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
महराईपुर थाना छपार मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण पुत्र प्रताप अपनी पत्नी ललिता और पुत्री आकृति के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। वह छोटी मंढियाई गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आए किसी अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अपने साथ ले गए। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
सरधना। घायल ललिता। संवाद
सरधना। घायल ललिता। संवाद