फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Sat, 30 May 2026 08:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना में गांव हर्रा निवासी कामिल अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया गया कि कैथवाड़ी के सामने अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कामिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सरी घटना मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जैनपुर गांव के निकट हुई। गांव जांझोखर निवासी गोलू बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक चला रहे सलाहपुर निवासी इमरान और गोलू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रोहटा थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें