फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस से मंगेतर को लेकर मेरठ पहुंचा युवक, स्वास्थ्य विभाग ने विदेशियों समेत कराया होम क्वारंटीन

Mon, 08 Jun 2020 06:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- हस्तिनापुर के युवक ने का कई साल से रूस की युवती से चल रहा है प्रेम प्रसंग
- सोमवार को मंगेतर और एक अन्य युवती के साथ पहुंचा हस्तिनापुर
- स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर तीनों को किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन
दंपती सहित तीन को किया क्वारंटीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे का एक युवक रूस की रहने वाली मंगेतर के साथ अपने घर पहुंचा। उनके साथ एक अन्य युवती भी थी। सोमवार को सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने तीनों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें रिपोर्ट सामान्य मिली। इसके बाद चिकित्सक ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


कस्बे के सिविल लाइन निवासी युवक संजीव ने 2019 में रूस जाकर युवती से सगाई कर ली थी। मार्च में दोनों दिल्ली और नोएडा आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सके। इस दौरान इन्हें रूस की एक और युवती मिल गई। वह भी लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सकी थी। दोनों ने लॉकडाउन खुलने तक उसे भी अपने साथ ही रख लिया।

सोमवार को युवक मंगेतर और युवती के साथ कस्बा स्थित अपने घर पहुंचा। इसकी सूचना कस्बे की निगरानी समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली। इसके बाद तीनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने दोनों विदेशी युवतियों सहित युवक का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की। इसमें तीनों की रिपोर्ट सामान्य आई। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि एहतियात के तौर पर तीनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं जांच के बाद तीनों ने चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें