फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट में एक महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल में शनिवार को एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके परिवार के चार सदस्यों को उनके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के 11 व्यक्तियों के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

कस्बा सिवाल खास निवासी शौकीन के अनुसार उसके घर में विवाह की तैयारी चल रही है। शनिवार को उसके पड़ोस में रहने वाल शोएब अपने परिवार के सदस्य के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। रंजिश के चलते शोएब और उसके साथ आए लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में शौकीन पक्ष से शमशाद, जुबेर, फकरु और नगीना घायल हुई है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। शौकीन ने जानी थाने में शोएब, सुहेल, दानिश, फिरोज, सावेज, रिहान, समीर, रिजवान, वसीम, राशिद और सन्नो को नामजद करते हुए तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें