बागपत में रमजान माह के पहले दिन बाजार में लोगों की संख्या बढ़ी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा और पंजाब से आए मजदूरों को निवाड़ा बॉर्डर पर रोककर मेडिकल कराया गया। इसके बाद उन्हें उनके जनपदों में रवाना किया जाएगा। नगरपालिका की ओर से कैंप लगाया गया है। अन्य राज्यों से वापस लौट रहे मजदूरों के मेडिकल की व्यवस्था की गई है।
मुजफ्फरनगर में शनिवार को रोजाना की भांति प्रशासन ने सुबह 6 से 9 बजे तक रियायत वाली दुकान खोलने की अनुमति दी। रमजान माह शुरू होने पर प्रशासन ने अन्य कोई छूट नहीं दी। लोगों ने सुबह खरीदारी की।
एसएसपी अखिलेश यादव शहर के भ्रमण पर रहे । 9 बजे से पहले ही पुलिस ने दुकानें बंद कर लोगों को घरों में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालकों के चालान किए खतौली में भी बाजार खुले, जबकि हॉटस्पॉट पुरकाजी में कोई छूट नहीं दी गई।
शामली में लॉकडाउन में रोज की तरह सुबह 3 घंटे की छूट में राशन व जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने गश्त कर निगरानी रखी। सड़कों पर बे वजह घूमने वाले वाहनों के चालान किये।
शामली में सुबह 6:30 से 9:30 तक बाजार खुले तो रमजान के लिए लोगों ने फैनी और अपना जरूरी सामान खरीदा सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई।
हालांकि प्रशासन ने देख लिया के सामान की कुछ दुकानों को रोजेदारों के लिए सामान खरीदने के लिए छूट दी है। कुछ ठेले वालों को भी शाम तक के लिए मुस्लिम बस्तियों में जाकर सामान बेचने के प्रमाण पत्र जारी किए हैं।