फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान 2020 : पांच जोन, 15 सेक्टरों में बांटा मेरठ शहर, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Fri, 24 Apr 2020 04:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ के संवेदनशील स्थानों के लिए एक कंपनी आरएएफ भी तैनात की गई है। वहीं, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने आरएएफ के साथ कोतवाली, घंटाघर, सराफा बाजार देहली गेट, लिसाड़ी रोड, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। रमजान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी देहात को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं कि वह लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। 

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और एक- एक सीओ तैनात किए गए हैं। जबकि प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी के अलावा अलग- अलग शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पीस कमेटी और अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि वे लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नहीं थम रही कोरोना के मरीजों की संख्या, फिर मिले 12 नए संक्रमित, अब संख्या बढ़कर हुई 139

विज्ञापन

सीओ संजीव देशवाल ने फोर्स के इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार के साथ क्षेत्र में और हापुड़ रोड पर पैदल मार्च किया। वहीं, रमजान महीने को लेकर लिसाड़ी गेट थाने में सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह और सीओ कोतवाली ने शांति समिति की मीटिंग ली। मीटिंग में रमजान माह में नमाज घर में पढ़ने की अपील की गई। 

शांति समिति की बैठक की
रमजान शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम थाने में पुलिस ने शांति समिति की बैठक की। इस दौरान पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने कहा कि रमजान माह में किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। लोग लॉकडाउन का पालन कर घरों में ही नमाज अदा करें। सामान लेने आने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें