फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में शहर के हर पोल पर लग जाएगी एलईडी

Tue, 06 Jun 2017 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के प्रत्येक स्ट्रीट लाइट खंभे पर तीन माह में एलईडी लग जाएगी। इसके लिए कंपनी 10 जून से शहर में स्ट्रीट लाइट के खंभों की गिनती शुरू कराने जा रही है। इतना ही नहीं एलईडी के लिए एक स्टोर भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम ने ईईएसएल के साथ अनुबंध किया हुआ है। पिछले महीने ईईएसएल कंपनी ने बेगमपुल से स्ट्रीट लाइट पोलों पर एलईडी लगाने की शुरुआत की थी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि ने कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन बीच में कार्य रुक गया। अमर उजाला ने दो दिन पहले ही खबर प्रकाशित की, जिसके बाद अब ईईएसएल कंपनी ने शहर में एलईडी लगाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ईईएसएल कंपनी के सीजीएम टेक्निकल वेंक्टेश द्विवेदी ने 29 सितंबर तक के सभी कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। जिनमें शहर की स्ट्रीट लाइटों की गिनती करना, शहर में स्टोर रूम खोलने से लेकर सभी स्ट्रीट लाइट पाल पर एलईडी लगाया जाना है।

ईईएसएल के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। कंपनी ने कार्यक्रम का ब्योरा भी भेज दिया है। 25 सितंबर तक प्रत्येक वार्ड में एलईडी लगा दी जाएंगी। हरिकांत अहलूवालिया, महापौर नगर निगम और ईईएसएल के बीच हुए अनुबंध के अनुसार शहर में 42 हजार एलईडी लगवाई जानी हैं। लाइटों की स्थापना का कार्य छह माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समय से कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। नेहा भटनागर, प्रबंधक, जनसंपर्क अधिकारी ईईएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें