फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के खंद्रावली चौराहे पर एसओजी, किठौर और परीक्षितगढ़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई दो बाइक व एक मोबाइल बरामद किया है। चार तमंचे, छह खोखे व चार कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों पर कई थानों में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश खंद्रावली चौराहे पर खड़े हैं। एसओजी मेरठ प्रभारी वरुण शर्मा, किठौर इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा, परीक्षितगढ़ इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन घायलों सहित चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने अपने नाम मोंटी पुत्र नरेश, अजय पुत्र सुरेंद्र, सुमित पुत्र विजयपाल पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके अलावा मोंटू पुत्र महकार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी गांव हसनपुर कला के निवासी हैं। बताया गया कि पकड़े गए बदमाशों पर किठौर, परीक्षितगढ़ व खरखौदा थाने में जानलेवा हमले, डकैती व लूट के आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस बदमाशों की काफी समय से तलाश कर रही थी। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें