फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संरक्षित पशुओं के वध की तैयारी कर रहे थे
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर पुलिस ने संरक्षित पशु का वध करने तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस ने मौके से एक संरक्षित पशु को बरामद किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, खिवाई निवासी तसलीम, भूरा और खालिद रविवार देर रात हिंडन नदी के पुल के पास बरनावा-बिनौली मार्ग पर खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे पर मौजूद थे। वे एक संरक्षित पशु का वध करने की तैयारी कर रहे थे। सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों के होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें तसलीम के दाहिने पैर और भूरा के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर भेजा गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान खालिद अंधेरे और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, गिरफ्तार तसलीम और भूरा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, संरक्षित पशु हत्या कानून, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के मामले शामिल हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें