फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बाइकों की भीषण टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Sep 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर गांव हरडे़की के पास तेज रफ्तार से जा रहीं दो बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पहिए तक निकल कर दूर जा गिरे।

इस घटना में एक बाइक पर सवार तल्हेड़ी निवासी 45 वर्षीय संजू पुत्र ओमपाल सिंह और उनकी पत्नी 43 वर्षीय संतोष और दूसरी बाइक पर सवार डकरावल कलां निवासी 22 वर्षीय अनिकेत पुत्र इंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी बाइक पर बैठी परिवार की ही महिला राखी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे तल्हेड़ी निवासी अशोक की बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी पारुल यह हादसा देख कर घबरा गई और चलती बाइक से नीचे गिर पड़ी जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए सहारनपुर भिजवाया, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भरती कराया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: छुट्टियों की खुशी और एक पल में उजड़ गई पांच जिंदगियां, एक ही परिवार के थे चार लोग

हादसे में दंपती की मौत के बाद गांव तल्हेड़ी और डकरावर कलां में पीड़ितों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दंपती एक शादीशुदा बेटे और एक अविवाहिता बेटी को अपने पीछे छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के पहिए तक निकल कर दूर जा गिरे। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें