फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी से लौट रहे थे दोस्त, हापुड़ के पास दर्दनाक हादसा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत

Fri, 15 May 2026 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत तीन युवकों की हापुड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बुलंदशहर में शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की कार हापुड़ के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रहे थे चार दोस्त
मेडिकल थाना क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी निवासी और भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी अपने तीन दोस्तों लवी, ललित चौहान और मिथुन के साथ बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चारों कार से मेरठ वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: सपा का मिशन 2027: मेरठ की सातों सीटों पर मंथन, टिकट को लेकर खींचतान-दावेदारों की लंबी लिस्ट; सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रास्ते में हापुड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

तीन की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
इस हादसे में विशांत त्यागी, लवी और ललित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें