फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खूनी संघर्ष में बदली जन्मदिन की पार्टी, युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम

Fri, 15 May 2026 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के शिवाला कलां गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल को नूरपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शिवाला कलां गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा का मिशन 2027: मेरठ की सातों सीटों पर मंथन, टिकट को लेकर खींचतान-दावेदारों की लंबी लिस्ट; सियासी हलचल तेज

दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने आया था युवक
पुलिस के अनुसार थाना नौगांव सादात क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी लोकेश (28) पुत्र जीवन सिंह अपने मित्र के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवाला कलां आया था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर लोकेश और गांव के ही एक युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चलाई गोली
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लोकेश पर गोली चला दी। गोली लगने से लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें