फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस अज्ञात वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 12 कांवड़िये घायल हो गए। हादसों के बाद कांवड़ मार्ग पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी और मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव मोर्चरी भेज दिए गए। पुलिस अज्ञात वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुटी है।



हाईवे पर स्थित वलीदपुर गांव के पास शिवा ढाबे के सामने शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 21 वर्षीय साहिल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे दौराला सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल की मदद से उसके चचेरे भाई संदीप को सूचना दी और शव मोर्चरी भिजवा दिया। इसी स्थान के पास शनिवार सुबह दूसरे हादसे में दिल्ली के मुर्गा मार्केट निवासी 22 वर्षीय राज की मौत हो गई। हादसे में घायल एक अज्ञात कांवड़िया भी मार गया, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस मृतक और घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हापुड़ के गिरधरपुर निवासी कांवड़िया आशीष बाना घायल हो गए। दादरी गांव के पास सड़क पार कर रहे दिल्ली के सैनिक विहार निवासी परमजीत को अज्ञात कार ने साइड मार दी। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे और दादरी में कांवड़ झुलाकर किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया। कनौडा गांव के सामने दिल्ली के करोलबाग निवासी कांवड़िया किशन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, एटूजेड कट के पास दिल्ली के सलारपुर निवासी सगे भाइयों अभिषेक और मुन्नू को वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से मुन्नू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।



दौराला स्थित पंडित ढाबे के सामने गाजियाबाद के विजयनगर निवासी कांवड़िया विजय, कनौडा के पास बिहार के गया निवासी संजय भी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिवाया टोल प्लाजा के पास भगवती कॉलेज के सामने दिल्ली के शालीमार बाग निवासी पैदल कांवड़िया अमित और अजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, दौराला स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली के उत्तमनगर निवासी कांवड़िया मनोज को भी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसों में मृत दो कांवड़ियों की पहचान हो चुकी है। एक मृतक और एक घायल की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात मृतक और घायल की जल्द पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें