मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडों से किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए। तारापुरी निवासी शाहरुख और जियाउल हक के मुताबिक बुधवार रात गली में ही रहने वाले फुरकान बिलाल सहित अन्य लोग महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे।
उनका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के रियाजुद्दीन, कलवा, इग्नू सहित अन्य लोगों ने शाहरुख के मकान पर पहुंचकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर की महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में शाहरुख, जियाउद्दीन और एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार को पीटा
सरधना के रार्धना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार को पीट दिया गया। पीड़ित परिवार थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने भगा दिया। गुरुवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
यहां आए केपी सिंह ने बताया कि रार्धना निवासी विक्की का मोबाइल पड़ोसी मोनू ने कुछ दिन के लिए लिया था। इसके बाद कई बार मांगा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। आरोप है कि 11 मई की शाम मोनू अपने परिवार के साथ विक्की के घर में घुस आया और मारपीट की।
परिवार की महिलाएं आईं तो उनके साथ भी छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने भगा दिया। तभी से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह भी आरोपी पक्ष के लोग दोबारा घर में घुसे और मारपीट की। इस मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो