फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। गांव रसूलपुर धौलड़ी में मंगलवार रात विवाह समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दिल्ली से आई बरात में शामिल युवकों ने चाकू मारकर तीन स्थानीय युवकों को घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी देवेंद्र की पुत्री की बरात मंगलवार को दिल्ली के करावलनगर से आई थी। देर रात बरात की चढ़त दुल्हन के घर के पास पहुंची तो दुल्हन के चचेरे भाई विराट पुत्र अमित की बरातियों से किसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान चार-पांच बराती विराट को भीड़ से खींचकर कुछ दूर ले गए और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीचबचाव करने आए ग्रामीण कासिम और विकास पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिन्हें देखकर हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मौके से भाग रहे तीन युवकों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। विराट के पिता अमित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण, अनुराग और विवेक निवासी बुराड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें