संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। घर लौट रहे गांव जंधेड़ी निवासी संजीव (36) की बाइक में बुधवार शाम गांव सठला में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक मौके से लेकर भाग गया।
गांव जंधेड़ी निवासी संजीव पुत्र धन्नू किसानों के यहां मजदूरी करता था। बताया गया कि गांव सठला में बाइक में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर वह वापस गांव आने के लिए मुड़ा तो तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और संजीव बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव के 14 और 12 वर्षीय दो पुत्र व 10 वर्षीय एक पुत्री है। मृतक संजीव के तीन भाई हैं। वह भी मजदूरी करते हैं। पिता वृद्ध हैं और बीमार रहते हैं। संजीव मजदूरी कर परिवार का लालन पालन कर रहा था।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को ट्रेस करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।