फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Road Accident: सरूरपुर में बाइक सवार महिला समेत तीन की मौत, परिजनों ने घटनास्थल पर किया हंगामा

Sun, 17 Nov 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सरूरपुर

सार

गन्ने से भरी ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। वहीं, पीछे से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के बिनौली-सरधना मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गए। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सुनील पुत्र रामस्वरूप, उपासना पुत्री गजेंद्र व मनीषा पुत्री गजेंद्र निवासी दबथुवा के रतन गढ़ी बाइक पर सवार होकर दादरी में शादी समारोह शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बिनौली सरधना मार्ग पर करनावल गेट के सामने पहुंचे तो रोड पर खड़ी गन्ने से भरी ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। वहीं, पीछे से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन मौके पर अधिकारियों का बुलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें