रोहटा। सामूहिक विवाह आयोजन में नव विवाहित जोड़ों को आशीवार्द देते अतिथिगण। संवाद
रोहटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रोहटा रोड स्थित जेके फार्म हाउस में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरूरपुर, जानीखुर्द व रोहटा ब्लाॅक के 82 युवक-युवतियां शादी के बंधन में बंधे। इसमें 34 मुस्लिम और 48 हिंदू जोड़े शामिल रहे। 82 जोड़ों के सामूहिक विवाह के बंधन में बंधे।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार व रोहटा, सरूरपुर व जानी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। हिंदू युवक-युवतियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। जबकि मुस्लिम युवक-युवतियों का निकाह कराकर उन्हें अतिथियों ने दांपत्य जीवन की बधाई दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विशिष्ट अतिथि जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, रोहटा ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी व सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान व तीनों ब्लाकों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से सामूहिक भोज और उपहार देकर विवाह सकुशल संपन्न कराए। संचालन बीडीओ रोहटा राजीव कुमार ने किया।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, एडीओ पंचायत विश्वेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण जोनी कुमार, अतुल पूनिया, योगेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, दीपक, अरुण, अशोक, अनिल सांगवान, कुलदीप हुड्डा, कृष्णपाल, रामदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।