लाखों की मशीनें हो रहीं कबाड़
नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए बच्चा पार्क रेन बसेरा परिसर में 32 लाख रुपये की मशीन लगाई जो बंद पड़ी है। बुढाना गेट धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सात लाख रुपये की एक मशीन लगाई गई है। जिला जेल में भी दो लाख रुपये की मशीन लगाई गई। कमिश्नरी, कैलाश प्रकाश स्टेडियम समेत करीब 150 स्थानों पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाई गईं जो ठप पड़ी हैं।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज में भी रोड़ा बन रहा पहाड़
नेशनल हाईवे 235 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवे चरण की शुरूआत होनी है। इसके लिए लोहियानगर में जहां कूड़े का पहाड़ है वहीं इंटरचेंज बनना है। एनएचएआई ने इस पहाड़ को हटाने के लिए नगर निगम को कई बार चिट्ठी भी लिखी है, लेकिन 92 लाख मीट्रिक टन कूड़ा कहां ले जाएं यह निगम को सूझ नहीं रहा है।
नगर निगम के पास किला रोड पर गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड की भूमि है, जहां पर कूड़े को डाला जा सकता है। नगर निगम पुराने कूड़े काे निस्तारित नहीं कर पा रहा है, वहीं रोजाना शहर से निकलने वाला कूड़ा अभी भी लोहिया नगर में डाल रहा है। इस वजह से नेशनल हाईवे के इंटरचेंज का निर्माण भी शुरू नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़ें: शहादत: अंकित को गोली लगी है.., परिवार को संभालना, एक कॉल से घर में पसरा मातम, आंसू बहाते कटी परिजनों की रात
सौ फीसदी निस्तारण की नहीं क्षमता
प्रतिदिन 800 टन से अधिक कूड़ा लोहियानगर पहुंचता है। यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट चल रहा है। जितना कूड़ा रोज आता है उतना निस्तारित करने की क्षमता नहीं है। जो प्लांट लगा है उसकी मियाद भी एक वर्ष है। अगस्त 2021 में चालू हुआ था। - ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त
एनएचएआई ने उठाए सवाल
हमने कूड़ा हटाने के लिए नगर निगम को चिट्ठी लिखी है। कमिश्नर की अध्यक्षता में इस पर मीटिंग भी हो चुकी है। निगम से कहा गया है कि वहां कूड़ा डालना बंद कर दे। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
सफाई ठीक न कूड़ा निस्तारण
मेरठ में पहला कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा। हम न कूड़ा निस्तारण से संतुष्ट हैं और न शहर की सफाई से। लोहियानगर के कूड़े के ढेर को हटाने के लिए शीघ्र ही अधिकारियों से बात करेंगे।- सुनीता वर्मा, महापौर नगर निगम मेरठ