फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकड़ी में महिला की हत्या पर तीन घंटे मेरठ-करनाल हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकड़ी में महिला की हत्या पर तीन घंटे मेरठ-करनाल हाईवे किया जाम
विज्ञापन

सरधना। ईकडी गांव में महिला की हत्या को लेकर बुधवार को पीड़ित परिजनों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार के लिए आर्थिक मदद और सुरक्षा की मांग की। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद एसपी क्राइम, सीओ और तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी गांव में मंगलवार शाम संत रविदास मंदिर कमेटी के चंदे को लेकर शिम्भू दयाल और गिरवर पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। गिरवर पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में शिम्भू की पत्नी मुकेश की मौत हो गई थी। शिम्भू, उसका बेटा आदेश और बेटी ममता भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए थे। मामले में शिम्भू के बेटे आदेश ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें प्रवेश, निर्देश, सोहनवीर पुत्र गिरवर निवासी ईकड़ी, सुरेंद्र उर्फ मोघा निवासी पांचली बुजुर्ग, विपिन पुत्र अशोक, नीलम पुत्र हरिशचंद, रविंद्र पुत्र कल्लू, कल्लू पुत्र विशंभर और नेंदर हैं। पुलिस ने रात में ही प्रवेश, निर्देश, सुरेंद्र और कल्लू को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को महिला मुकेश के पोस्टमार्टम के बाद दोपहर तीन बजे ग्रामीणों ने ईकड़ी चौराहे पर जाम लगा दिया। मांग पूरी नहीं होने पर शव का हाईवे पर ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। जाम की सूचना पर सीओ आरपी शाही और तहसीलदार अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। शाम करीब साढे़ छह बजे एसपी क्राइम रामअर्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण हाईवे से हटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें