फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों के हित में लाए गए हैं कृषि कानून : महेश त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपतियों के हित में लाए गए हैं कृषि कानून : महेश त्यागी
विज्ञापन

माछरा। क्षेेत्र के गांव अजराड़ा में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून उद्योगपतियों के हित में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से उनकी जमीन एवं फसल छीनकर बड़े उद्योगपतियों को देने की तैयारी कर रही है। इन बिलों से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा।
मेरठ में प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी क्षेत्र में जनसंपर्क एवं सभाएं कर लोगों से किसान महापंचायत में पहुंचने आह्वान कर रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र के गांव अजराड़ा में आयोजित सभा में महेश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान एवं मजदूर विरोधी है। सरकार इन बिलों के माध्यम से किसानों की जमीन एवं फसलों को बड़े उद्योगपतियों को देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महरौली विधायक नरेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर विकास की बात करते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। कृषि कानून का विरोध करने के लिए मेरठ में किसान महापंचायत की जा रही है। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की। विधायक सुखबीर दलाल एवं कुलदीप त्यागी, जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर साजिद चौधरी, कलवा, सरफराज, गब्बर अली, नवेद चौधरी, आमिर, जीशान, कादिर, खालिद, खलील आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें