फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे अभियान, 150 व्यापारियों पर केस

Sun, 16 Jun 2019 04:44 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अतिक्रमण हटवाते एसएसपी नितिन तिवारी
विज्ञापन
मेरठ। कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्ती की तो इसका असर शनिवार को देखने को मिला। तपती धूप में करीब तीन घंटे एसएसपी व एसपी ट्रैफिक सड़क पर रहे। लालकुर्ती व बेगमपुल पर सड़क पर अतिक्रमण होने को लेकर नाराजगी जताई। कई दुकानों के बाहर से सामान हटवाया। सदर बाजार व लालकुर्ती थाने में 150 व्यापारियों के खिलाफ अतिक्रमण करने पर केस दर्ज कराया गया। देर रात तक ऑनलाइन एफआईआर का काम चलता रहा। इस बीच कई बार कंप्यूटर ही हैंग हो गया।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी शनिवार सुबह 11 बजे बेगमपुल पहुंचे। इंस्पेक्टर सदर और लालकुर्ती के साथ दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। कई व्यापारियों ने विरोध किया। लेकिन फोर्स के सामने बेअसर साबित हुआ। एसएसपी व एसपी ट्रैफिक ने बेगमपुल, लालकुर्ती बाजार का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कराई। पुलिस ने सड़क पर दुकानों के सामने फल और सब्जी बेचने वाले ठेले वालों पर लाठी फटकारीं। पुलिस ने सड़क से सारे ठेले हटवाकर दिल्ली रोड साफ की।
उसके बाद दोनों अधिकारी बेगमपुल से दिल्ली रोड की तरफ पैदल ही चल पड़े। गलत तरीके से खड़े कई वाहनों के चालान कटवाए। कई वाहनों को क्रेन से उठवाया गया। बेगमपुल और लालकुर्ती में कई दुकानदारों को हिदायत दी। दोपहर करीब दो बजे अधिकारी वहां से लौटे। उसके बाद सदर और लालकुर्ती पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के नाम लिखे।
विज्ञापन

आज भेजेंगे एफआईआर की प्रति
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक लालकुर्ती थाने में 100 और सदर बाजार थाने में 50 व्यापारियों के खिलाफ अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को उक्त व्यापारियों को एफआईआर की प्रति भेजी जाएगी। बेगमपुल, लालकुर्ती में अतिक्रमण के चलते दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बनती है।
इन व्यापारियों पर हुआ केस
एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि 50 व्यापारियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है। जिनमें ठेले वाले और दुकानदार भी शामिल हैं। इनमें चरनदास, अजय रस्तौगी, वासिद खाद, चरणसिंह, संदीप, सेठी, संदीप महेश्वरी, किशोर कुमार, चंद्रमोहन, कुलदीप, पंकज, आशीष राठौर, राजेंद्र सिंह, निखिल, शाहिद, अश्वनी, उमरदीन, शुभम, मुस्तकीम, संजीव, आरिफ, राकेश, लक्की, रवि, धर्मेंद्र, मुन्नालाल, बिल्लू, रवि, सुनील, अनिल, राजेश, हरिकिशन, नीरज सोनकर, पद्म सिंह, विकास, एमसी अग्रवाल, ओमवीर, वरुण, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह, राजीव जैन, स्वर्ण सिंह, इरशाद, लोकेश, आमिर, शाहिद, महेश कुमार, नूर अहमद, नूर हसन, कंवरसिंह नामजद हुए हैं। लालकुर्ती इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि एक साथ 100 दुकानदारों पर मुकदमा पंजीकृत करने में कई बार कंप्यूटर हैंग हो गया। सभी पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें