फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल: हादसों में मासूम सहित गईं तीन की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 10 Dec 2019 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को घना कोहरा मासूम समेत तीन जानें लील गया। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर दूरा का भी दिखाई नहीं दे रहा था। जानसठ में एक ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। एनएच-58 पर भी हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक बालक खेलते  समय तालाब में जा गिरा। पुलिस ने एक शव मोर्चरी भेज दिया, जबकि मासूम समेत दो के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


हादसा एक-
गहरे नाले में गिरा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत 

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव काटका निवासी सलमान (22) पुत्र महबूब मंगलवार सुबह साथियों शहजाद, सरफराज व हमीद के साथ गांव तिसंग से लकड़ियां लाने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गया था। ट्रैक्टर में कुछ गड़बड़ी आने पर सलमान तीनों साथियों को तिसंग में छोड़कर ट्रैक्टर सही कराने के लिए जानसठ लौट रहा था। जैसे ही वह तालड़ा बाइपास पहुंचा, घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर गहरे दलदली नाले में गिरकर पलट गया। हादसा इतना तेजी से हुआ कि सलमान को ट्रैक्टर से कूदने का भी मौका नहीं मिला और वह गहरे नाले में ही पलटे ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को हटाकर उसके नीचे दबे सलमान को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पर एक अन्य युवक के भी होने की आशंका में पुलिस ने घंटों तक नाला खंगलवाया, लेकिन कोई दूसरा नहीं मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिस पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

हादसा दो- 
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर गांव सठेड़ी के निकट घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव हाईवे की रेलिंग के नीचे पड़ा मिला, जिसके सिर, कमर व पैरों पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर रतनपुरी एमपी सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इस शख्स की मौत हुई है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसा तीन-
मोरना ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी मोहित मजूदरी करता है। परिवार में मोहित की पत्नी सुषमा व दो बेटे पांच वर्षीय देव कुमार और डेढ़ वर्षीय सावंत थे। मंगलवार सुबह मासूम सावंत घर में ही खेल रहा था। खेलते हुए ही वह घर से बाहर निकल गया। घने कोहरे की वजह से परिजनों को उसके बाहर जाने का पता नहीं चला और वह घर से सटे तालाब के गहरे पानी में जा गिरा। परिजनों ने बच्चे के नहीं दिखने पर उसकी तलाश करते हुए तालाब में गिरने की आशंका जताई, जिस पर गांव के कई युवक तालाब में कूद गए और सावंत को खोजकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गमगीन परिजनों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें