सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला गया। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
उधर, रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव कि शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।