फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ अड्डे पर गौ तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे पर रविवार तड़के नौचंदी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक गोतस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया। उनके चार अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

नौचंदी इंस्पेक्टर संजय वर्मा सुबह करीब पांच बजे चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की टाटा मैजिक में गोमांस जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। बदमाश हापुड़ रोड से नौचंदी मैदान की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। दूसरी गाड़ी में चल रहे चार तस्कर भाग गए। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि गोली लगने से फरमान पुत्र इरफान निवासी गांव पशुण्डा गाजियाबाद घायल हो गया। फैजल और शावेज निवासी सरधना को पकड़ लिया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से एक टाटा मैजिक गाड़ी में 12 कुंतल गोमांस, दो तमंचे और पांच चाकू बरामद हुए हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि गाड़ी में जो मीट मिला है प्रथम दृष्टा गोवंश है। इसकी जांच कराई जा रही है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि इस गैंग के जो भी लोग फरार हैं सभी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम लगाई गई है। रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में फरमान व फैसल ने बताया कि शनिवार रात पांच गोवंश का कटान किया। गैंग में सात लोग शामिल हैं। जो सरधना, मुंडाली और अलग-अलग क्षेत्रों में रात में कटान करते हैं। मीट को लिसाड़ी गेट सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें