फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में दो महिलाओं के पोजेटिव मिलने से मचा हडकंप। मोहल्ला मुन्नालाल और एक नर्सिग होम किया गया सील।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सीएचसी पर 60 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छायाकार की पत्नी, मोहल्ला मुन्नालाल की एक महिला सहित तीन लोग पॉजिटिव मिले। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को स्थानीय अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल और महिला के आवास के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया है।
विज्ञापन

मवाना में शनिवार को एक समाचार पत्र का छायाकार पॉजिटिव मिला था। उसे इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया था। बुधवार को छायाकार के संपर्क में आने वाले मीडियाकर्मियों, पुलिस वालों तथा उसके परिवार और महिलाओं समेत 60 सैंपल जांच को भेजे थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बुधवार को छायाकार की पत्नी और मोहल्ला मुन्नालाल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मोहल्ला मुन्नालाल की महिला ने बृहस्पतिवार को एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि छायाकार की पत्नी को कोरोना सेंटर पांचली और मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला (जच्चा) को नवजात बच्ची के साथ मेरठ मेडिकल भेज दिया है। वहीं अम्हैड़ा निवासी युवक एसबीआई दिल्ली में तैनात है। एसबीआई कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें