फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)। चकबंदी गांव निवासी युवती को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संगीता पुत्री सुरेंद्र की शादी पांच साल पहले सहारनपुर के बड़गांव निवासी सुमित पुत्र ब्रह्मसिंह के साथ हुई थी। संगीता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि चार दिन पहले ससुरालियों ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची। शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर संगीता ने पति सुमित, ससुर ब्रह्मसिंह, आदेश, शुभम और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें