फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गन्ने के भाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन किसान, 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Wed, 04 Nov 2026 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के अलीपुर मोरना गांव में तीन किसान गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए।

विज्ञापन
मांगों को लेकर टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध सामने आया है। अलीपुर मोरना गांव में बुधवार को तीन किसान अपनी मांगों को लेकर पुरानी पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और मिलों के संचालन से पहले मूल्य तय करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।

गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अलीपुर मोरना गांव निवासी शौकीन, बालू और आजाद बुधवार को गन्ने के मूल्य समेत किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर गांव की पुरानी पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। उनका कहना था कि गन्ना मिलों का संचालन शुरू होने से पहले ही सरकार को गन्ने का मूल्य घोषित कर देना चाहिए, ताकि किसानों को समय रहते भाव की जानकारी मिल सके।

Trending Videos
विज्ञापन

बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की उठाई मांग
टंकी पर चढ़े किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया। उनकी मांग है कि किसानों को गन्ने का लंबित भुगतान ब्याज सहित दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसान का सम्मान सुनिश्चित करने की बात कही। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया समझाने का प्रयास
किसानों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की।

मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण
घटना की जानकारी फैलने पर गांव के सैकड़ों ग्रामीण पानी की टंकी के पास एकत्रित हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत करते रहे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी। किसानों के टंकी पर बने रहने से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें