मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। अजराड़ा गांव के मजरा इलाहाबाद की मढैया के जंगल में ई-रिक्शा सवार तीन अज्ञात लोगों ने अपने एक साथी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर ई-रिक्शा से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।