फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के तीन डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में 30 अप्रैल को बेटे को जन्म देने वाली महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर आरकेपुरम ब्रह्मपुरी निवासी इस महिला, बच्चे, पति और सास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कराते हुए तीन डॉक्टरों और स्टाफ को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

आरकेपुरम निवासी गर्भवती महिला का एसडीएस अस्पताल मोदीपुरम की चिकित्सक से उपचार चल रहा था। 30 अप्रैल को महिला को यहां भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने पीपीई किट पहनकर महिला का प्रसव कराया था। शनिवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल के स्टाफ और मरीजों में हड़कंप मच गया। एसडीएस ग्लोबल के मैनेजर मनोज गोयल ने बताया कि महिला का उपचार डॉ. कनिका सिंह की देखरेख में चल रहा था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ. नीति राणा. डॉ. कनिका सिंह और डॉ. जेबी चिकारा के अलावा अस्पताल के ओटी स्टाफ, गायनिक स्टाफ व वार्ड नर्स को क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एसओ पल्लवपुरम के अनुसार अस्पताल का मुख्य गेट बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें