फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कल से होगी डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कल से होगी डायलिसिस
विज्ञापन

मेरठ। सिवालखास के कोरोना संक्रमित मरीज ने जिला अस्पताल में मंगलवार और बृहस्पतिवार को डायलिसिस कराई थी, जिस कारण डायलिसिस यूनिट 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई। सैनिटाइजनेशन के बाद अब सोमवार को यूनिट खुलेगी। संक्रमित मरीज की डायलिसिस करने वाले स्टाफ के 8 लोगों का 5 दिन बाद फिर से टेस्ट होगा।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि डायलिसिस पूरी सुरक्षा के साथ की जाती है इसलिए किसी तरह का खतरा नहीं है। स्टाफ की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। फिर भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 22 लोगों की हर सप्ताह 66 डायलिसिस होती हैं। एक मरीज की सप्ताह में तीन डायलिसिस की चेन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 साल की उम्र में गुर्दे खराब
सिवालखास का संक्रमित युवक 27 साल का ऑटो चालक है। वह करीब 6 माह से परेशान है। उसका बीपी बढ़ जाता था और सिर दर्द होता था। इसके बाद पेन किलर खाने से उसकी किडनी खराब होने लगी। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। डायलिसिस की जरूरत पर जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। वह बाइक पर जिला अस्पताल आता था। शनिवार को उसकी डायलिसिस होनी थी। लेकिन मेडिकल में संक्रमित मरीज की डायलिसिस करने की सुविधा नहीं है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज की डायलिसिस के लिए अलग से मशीन के लिए शासन से मांग की गई है। जब तक मशीन नहीं आती तब तक इस मरीज के लिए कहीं अलग से डायलिसिस कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें