फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन

सरधना। सरधना निवासी महिला को उसके खतौली निवासी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देकर घर से मारपीट कर निकाल दिया। महिला ने शुक्रवार को परिजनों संग थाने पहुंचकर जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास व पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसार नगर निवासी महिला ने थाने पहुंचकर अपनी पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का निकाह 4 सितंबर 2018 को खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही उसकी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसी में उसकी पुत्री के जेठ ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का भी प्रयास किया। साथ ही ससुराल वाले दहेज के रूप में एक लाख रुपये व कार की मांग कर उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट कर उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने शुक्रवार को घायल महिला का सीएचसी पर उपचार कराया। वहीं तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला के द्वारा उसकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की ओर तीन तलाक व जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुये तहरीर दी गई हैँ। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें