फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा में रालोद की किसान महापंचायत आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा में रालोद की किसान महापंचायत आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा में आज (शनिवार) तीनों कृषि कानून के विरोध में महापंचायत होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए रालोद नेता बीते दो सप्ताह से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क में लगे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि महापंचायत में 36 बिरादरी के 25 से 30 हजार किसान जुटेंगे। महापंचायत स्थल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, डा. राजकुमार सांगवान, राहुल देव, नरेंद्र खजूरी, विकास बालियान, योगेश फौजी, राजकुमार त्यागी, विकास भैंसा, नवनीत भैंसा, रतन सिंह, मेहरपाल काकरान आदि ने तैयारियां देखीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में तीन थानों के प्रभारी, एक प्लाटून पीएसी, चार गाडी क्यूआरटी, 15 सब इंस्पेक्टर, 15 हेड कांस्टेबल, 30 सिपाही और 16 महिला सिपाही तैनात रहेेंगे। वहीं महापंचायत के कारण हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक डायवर्ट रहेगा।
अखिरी दिन भी किया जनसंपर्क
दौराला। रालोद नेताओं ने शुक्रवार को भी गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। कस्बे के एक मदरसे में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा व पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। रालोद किसानों के साथ है और उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने गांव बड़कली, चिरौड़ी आदि में भी जनसंपर्क किया। बैठक की अध्यक्षता सिराजुद्दीन व संचालन कल्लू चेयरमैन ने किया। यहां कुशलवीर राठी, इस्लामुद्दीन, गुलशेर, ताहिर, आमिर, शौकीन, जमालु, रहीशु, सादिर, चंद्रा स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दबथुवा में रामबोस के घेर में किसानों की बैठक हुई। रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी है। वह किसानों की जगह व्यापारियों के काम कर रही है। बैठक में राममेहर, अनिल चौधरी, मेहकर सिंह, मलूक, सचिन, स्वराज, मान सिंह आर्य, सतबीर, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें