आरोप है कि इसके बाद सास व ससुर के कहने पर उसे तीन तलाक बोल दिया। रात में ही करीब 11 बजे दो छोटे बच्चों के साथ उसे मकान से निकाल दिया। महिला ने किसी पड़ोसी के फोन से मायके में सूचना दी। विवाहिता का भाई गांव उलधन पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता तथा उसके भाई ने सुरक्षा की मांग की। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तलाक देने व सास व ससुर को सहयोग करने के मामले में तहरीर दी। रविवार को मायके पक्ष के साथ विवाहिता थाने पहुंची तथा कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बना रही है।
मामला गंभीर है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच कर खरखौदा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर देनी चाहिए थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार सिंह, सीओ, किठौर।