गुड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक का कानून पास कर चुकी है। इसके बावजूद लोग तीन तलाक देने से नहीं मान रहे हैं। उसकी ससुराल दिल्ली में है। पति के तलाक देने की धमकी की शिकायत उसने दिल्ली के थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। मेरठ पुलिस से उसे इंसाफ की उम्मीद है। नहीं तो वह न्याय के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास तक जाएगी।
...तो कार्रवाई क्यों नहीं
पीड़ित महिला के साथ एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद भी पहुंचे थे। अबरार अहमद ने कहा कि लोकसभा में तीन तलाक कानून पास हो गया है। लेकिन कुछ लोग अभी इसको मानने को तैयार नहीं है। गुड़िया के साथ जो भी हुआ, यह सबके सामने है। अब पुलिस क्यों कार्रवाई नहीं कर रही। उसके पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज क्यों नहीं हो रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/