गुरूवार को बिजनौर में बैराज रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां रूपड़िया से शिमला जा रही एक मिनी ट्रैवलर बस अचानक अनियंत्रित होने के कारण पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल यात्रियों की मदद करने की कवायद शुरू की।
पेड़ से जा टकराई बस
उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ। बस में सवार यात्री नेपाल के जिला रूकुम के रहने वाले हैं जो काम की तलाश में नेपाल से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान बस का बैलेंस बिगड गया और बस पेड़ से जा टकराई।
बस काफी छोटी थी और इसमें कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार मरने वालों में नेपाल के रूकुम जिला निवासी बलबहादुर, अनिल रोका व सवीन जीएम हैं।