फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शामली में हुआ बड़ा हादसा, दो किशोरों सहित तीन की यमुना में डूबकर मौत, शव बरामद

Sat, 18 Jul 2020 08:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

- कैराना यमुना पुल के पास हरियाणा की ओर से आए थे तीनों
- ट्रैक्टरों की लाइट जलाकर की गई तलाश
विज्ञापन
शव निकालकर लाते गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन युवकों के यमुना में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया था कि शाम को शामली जिले में यमुना में नहाते समय दो किशोर और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव बरामद हो गए हैं, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। तीनों हरियाणा की ओर से यमुुना में नहाने के लिए आए थे।

विज्ञापन


कैराना थानाक्षेत्र में शनिवार शाम करीब सात बजे के करीब पानीपत हरियाणा की ओर से दो किशोर और एक युवक यमुना में नहाने के लिए उतरे थे, अचानक तीनों यमुना की तेज धार में बहने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तीनों डूब गए।

सूचना पर सीओ कैराना प्रदीप सिंह एवं थाना प्रभारी  मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की लाइटें जलाकर युवकों की तलाश शुरू की। हरियाणा के सिनौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया। मृतकों में दो की आयु 14 से 16 साल के बीच है, जबकि तीसरे की आयु लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस तीनों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। 

चार दिन पहले भी डूबे थे दो युवक 
चार दिन पहले भी बिड़ौली में यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्त तेज बहाव में बह गए थे। इनमें से तीन तो किसी तरह बाहर निकल आए थे लेकिन दो के शव बरामद हुए थे। यमुना में नहाने के दौरान आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें