उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का हमला जारी है। मरीजों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। एक हजार मरीज महज पांच दिन में मिले हैं। शनिवार को 157 नए मरीज मिले, जबकि वेस्टर्न रोड निवासी 70 साल के वृद्ध, बुढ़ाना गेट निवासी 62 साल के बुजुर्ग और रजबन निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
नए मरीजों में पीएचसी) के डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, अधिवक्ता, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, नौकरी पेशा और मेडिकल कैंपस के छात्र आदि शामिल हैं।
826 की जांच, दो पॉजिटिव
मेरठ। सर्वे अभियान के दौरान 826 लोगों की जांच की गई, जिनमें से दो लोग पॉजिटिव आए हैं। 634 लोगों के सैंपल लैब के लिए कलेक्ट किये हैं। वहीं अब तक सर्वे अभियान में कुल 133 लोग लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/