फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिन बाद भी प्रमोद के हत्यारोपी का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। भड़ौली गांव में शनिवार सुबह खेत से चारा लेने गए भाजयुमो मंडल के महामंत्री एवं बीडीसी प्रमोद भड़ाना का हत्यारोपी रोबिन तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने हत्यारोपी रोबिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। संभावना जताई जा रही है कि रोबिन अगर एक-दो दिन में गिरफ्तार या कोर्ट में सरेंडर नहीं हुआ तो इनाम बढ़ सकता है। वहीं सुरक्षा के चलते ग्राम प्रधान कुसुम और मृतक प्रमोद के घर पर पुलिस तैनात है। पुलिस का कहना है कि रोबिन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी रोबिन की गिरफ्तारी न होने पर गांव भड़ौली के ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रोबिन हत्या के बाद अभी भी जंगल में छुपा हो सकता है। हालांकि, ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए रविवार को पुलिस ने ड्रोन से जंगल में छानबीन की थी तथा ईंख के खेतों में कांबिंग की थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार, रोबिन से गांव में किसी का वास्ता न होने के कारण सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद से रोबिन मोबाइल भी नहीं चला रहा है। इसके चलते उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है।

मां के परेशान होने पर रोबिन खो देता है अपना आपा
बताया जाता है कि रोबिन मां को परेशान देख अपना आपा खो देता है। 2018 में भी चाचा नरेश ने रोबिन की मां के साथ गाली गलौज कर दी थी। इसके बाद मां को परेशान देख उसने अपने चाचा की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि गढ़मुक्तेश्वर में हुई फायरिंग में रोबिन का फर्जी नाम आने के बाद उसके पिता तरसपाल को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से रोबिन की मां परेशान थी। इसके चलते उसने प्रमोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि यह बात पुलिस भी स्वीकार कर रही है कि वह साइको है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें