फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्रिदिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन, आत्मनिर्भर बनने का संदेश

विज्ञापन
दौराला - दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सिलाई का प्रशिक्षण देते कंपनी के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में एक कंपनी द्वारा प्रायोजित त्रिदिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को सिलाई कौशल में निपुण कर आत्मनिर्भर बनाना था। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता तोमर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

डॉ. तोमर ने छात्राओं को शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को सिलाई मशीन के विभिन्न पुर्जे, स्वचालित मशीन का संचालन सिखाया गया। इसके साथ ही पीको करना, फॉल लगाना और काज-बटन लगाने जैसे तकनीकी कौशल भी सिखाए गए। प्रशिक्षण कंपनी के प्रशिक्षकों प्रदीप, वंश और प्राची ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. अनीता गोस्वामी ने कार्यशालाओं को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर खुलते हैं। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने छात्राओं को प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. दीप्ति चौधरी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें