फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं दीपावली मेला आज से

Wed, 04 Nov 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ की ओर से तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं दीपावली मेले का आज से आयोजन किया जाएगा। संगठन के महामंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार शाम आठ बजे बेगमपुल पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन गायक नमन सागर भजन प्रस्तुत करेंगे। सूफी और बॉलीवुड गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। छह नवंबर को अनीशा अरोड़ा और सात नवंबर को जतिन सिंह लाइव बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष आकाश खन्ना और राहुल दास ने बताया कि इस बार विशेष आयोजन दो दिन के बजाय तीन दिन होगा। बाजार में आकर्षक फूड स्टॉल, सजावट और रंगीन रोशनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें